आज विश्व कप 2023 के 33वें मुकाबले में भारत श्रीलंका के साथ मैदान में है। आज का ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जारी है। टीम इंडिया छह में से छह मुकाबले जीतकर मजबूत स्थिति में है, जबकि श्रीलंका ने छह में से सिर्फ दो मैच जीते हैं। चार मैचों में उन्हें हार मिली है। आज जीत से भारत सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की हो जाएगी। वहीं, श्रीलंका के लिए यह करो या मरो मुकाबला है। हार से उसका रास्ता बेहद मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके मारे हैं। दिलशान मदुशंका ने उन्हें निसांका के हाथों कैच किया। कोहली अपने 49वें वनडे शतक से चूक गए। अब श्रेयस के साथ लोकेश राहुल क्रीज पर हैं। 32 ओवर के बाद भारत का स्कोर 199/3 है। शुभमन गिल 92 गेंद में 92 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और दो छक्के लगाए। मदुशंका ने उन्हें कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराया। अब विराट के साथ श्रेयस अय्यर मैदान में हैं।
भारत का स्कोर 240 रन से ऊपर,शतक से चूके विराट

