नई दिल्ली :अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम के मंदिर के उद्घाटन से पहले उनका प्रसाद उन 62 करोड़ रामभक्तों तक पहुंचेगा। जिन्होंने राम मंदिर के लिए कैसे भी करके अपना सहयोग जरूर दिया था। इसके लिए विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के 45 सांगठनिक प्रान्तों के विशेष पदाधिकारी चार नवंबर तक अयोध्या पहुंचेंगे। पांच नवंबर को वे अयोध्या से भगवान राम के प्रसाद के रूप में एक अक्षत कलश लेकर अपने प्रान्तों को रवाना होंगे।
इस अक्षत प्रसाद को प्रांत से विभाग, विभाग से प्रखंड और अंततः राम भक्तों के घरों तक पहुंचेगा। इसके माध्यम से देश के पांच लाख गांवों तक पहुं चकर सबको राम मंदिर के उद्घाटन के दिन पूजा-पाठ के माध्यम से कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। अयोध्या पहुंचने की बजाय अपने स्थानीय मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में ही सहभागिता करें।

