पेपर लीक मामलें में ईडी के छापे,कांग्रेस अध्यक्ष के घर छापा

राजस्थान में विधानसभा चुनावों से पहले ही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। प्रवर्तन निदेशालय ने आज गुरुवार सुबह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के परिवार पर पेपर लीक मामले में सख्त करवाई करते हुए ईडी की टीम सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास पर पहुंची और टीम उनके निजी आस सीकर के लिए भी रवाना हुई है

कांग्रेस की सदस्यता ले चुके निर्दलीय विधायक ओम प्रकाश हुडला पर भी ईडी ने निशाना साधा है।  हुडला को कांग्रेस ने महुआ से इस चुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया है। कुल मिलाकर सात ठिकानों पर कार्रवाई हुई है।
 आपको बतादें कि डोटासरा के जयपुर में तीन, सीकर में 2 जगह ईडी का छापा मारा गया है और हुडला के सहयोगी राजेंद्र गुप्ता, सुभाष बालाहेड़ी, CA राजेंद्र गुप्ता और बिजनेस सहयोगी निधि शर्मा के घर पर भी ईडी पहुंचीं। निधि शर्मा के भाई दीपक और ललित भी जांच के दायरे में आ चुके हैं।
पीएम ने कहा –
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभा में बोले थे कि मैं एक बात की गारंटी देना चाहता हूं कि पेपर लीक प्रकरण में राजस्थान के साथ जो धोखा हुआ है भाजपा उसकी तह तक जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *