आज सभी राज्यों में रावण दहन की तय्यरिया हो रहीं हैं वहीँ बंगाल के कोलकाता के आसमान में विजया दशमी के दिन एक अद्भुत नजारा देखने को मिलने वाला है यहां आज देश में पहली बार कोलकाता में जैसा रावण दहन होने जा रहा है वो किसी ने नहीं देखा होगा। हजारों लोग इसे देखने को उत्सुक हैं।
क्योंकि देश में पहली बार कोलकाता के लोग आसमान में रावण का दहन को देखेंगे। लाइट एंड साउंड का अद्भुत संमिश्रण के बीच हवा में विशेष प्रकार से रावण को जलते देखने को मिलेगा। इसके लिए 600 ड्रोनों को तैयार किया गया है और और इसका लगातार अभ्यास किया जा रहा है। आपको बतादें कि ऐसा अद्भुत नजारा लोगों को देखने को मिलेगा जो भारत में पहली बार होगा। इस तकनीक का उपयोग चीन और अमेरिका में होता रहा है। इसके लिए रक्षा मंत्रालय भारत सरकार से स्वीकृति मिल चुकी है। धवन कहते हैं, जब हम चांद पर पहुंच चुके हैं तो हम इस तकनीक में पीछे क्यों रहें।

