ऋषिकेश क्षेत्र में बीच सड़क पर गुंडागर्दी का प्रदर्शन देने वाले फायरिंग करते हुए जानलेवा हमला कर फरार हुए 04 अभियुक्तों को देहरादून पुलिस ने धरदबोचा है। 12 घंटे के अन्दर सभी अभियुक्तों को पकड़ लिया गया। इनके पास से पुलिस ने 01 देसी पिस्टल मय 03 जिंदा कारतूस तथा लड़ाई झगड़े में प्रयुक्त 02 हॉकी स्टिक, 01 स्टम्प व कार बरामद की है।
सरेआम गुंडई कर लोगों में भय व्याप्त करने वाले अपराधियों को दून पुलिस ने पकड़ लिया। अब सभी सलाखों के पीछे दिखाई देंगे। बीते दिन शुक्रवार को कोतवाली ऋषिकेश में वादी दीपक जायसवाल पुत्र विजय जायसवाल निवासी चंद्रेश्वर नगर गली नंबर 18, वार्ड नंबर 2, ऋषिकेश के द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई वह रात्रि में मण्डी से सब्जी खरीदकर अपने घर की ओर जा रहे थे,
तभी चन्द्रभागा पुल के पास खड़ी एक कार की पिछली सीट पर बैठे एक व्यक्ति द्वारा शीशा खोलकर बाहर की तरफ बिना देखे ही थूक दिया जो उनके ऊपर गिरा, उक्त व्यक्ति को रोकने पर उसके द्वारा वादी के साथ गाली-गलौच की गई तथा गाड़ी मे बैठे अन्य लोगों द्वारा हॉकी, लोहे की रॉड तथा बन्दूक से उसके ऊपर हमला कर दिया इतना ही नहीं बल्कि जान से मारने की कोशिश की भी की। फायर करते हुए मौके से भाग गए। वादी द्वारा दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा अपराध संख्या 535/23 धारा 307 504 आईपीसी अभियोग पंजीकृत किया था। और तलाश शुरू की जिन्हें आज शनिवार को पकड़ लिया गया।

