अजय राय,बोले-‘जो अपने बाप का सम्मान नहीं कर पाया, वह मेरा क्या करेगा’

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि जो अपने बाप का सम्मान नहीं कर पाया, वह मेरा क्या करेगा? सपा के छोटे कार्यकर्ताओं का सम्मान क्या करेगा? वह दूसरों के ऊपर आरोप लगा रहे हैं पहले उन्हीने खुद को देखना जरूरी है। उनको अपने अंदर झांककर देखने की जरूरत है। हम लोगों ने तो आगे बढ़कर घोसी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में समर्थन किया था। इसी का परिणाम था कि सपा ने भारी मतों से जीत मिली थी।

 

प्रदेश अध्यक्ष ने बीते दिन शुक्रवार यहां कहा कि इंडिया गठबंधन रहेगा या टूटेगा, यह अखिलेश यादव को तय करना होगा। हम लोगों ने उनके पिता मुलायम सिंह यादव का सदैव सम्मान किया है। लेकिन, उन्होंने अपने पिताजी का सम्मान नहीं किया। जो व्यक्ति अपने पिता का सम्मान नहीं कर सका, वह हम जैसे छोटे कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं का सम्मान क्या करे,अजय राय ने कहा कि मुलायम यादव जैसे कद्दावर नेता के आप सुपुत्र हैं। आपको इस तरह की भाषा का उपयोग नहीं करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *