केवल चार बार होंगी परीक्षाएं, बदला पूरा शेड्यूल

प्रदेश में सरकारी विद्यालयों में कक्षा तीन से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए नए बदलाव हुए है जिनके तहत अब  छात्रों को हर महीने मासिक परीक्षा के स्थान पर साल में चार परीक्षाएं देनी होंगी दो परीक्षाएं अर्द्धवार्षिक परीक्षा से पहले और दो इसके बाद ली जाएंगी। प्रदेश शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने जानकारी दी है कि मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भी दिये गए है। सीमा जौनसारी ने परीक्षा कार्यक्रम जारी करते हुए कहा, कक्षा तीन से पांचवीं तक के छात्रों की पहली परीक्षा मई माह में मासिक परीक्षा के स्थान पर पहली इकाई परीक्षा होगी। इसके बाद अगस्त में दूसरी इकाई परीक्षा की जाएंगी।

अक्तूबर में अर्द्धवार्षिक परीक्षा के बाद नवंबर व दिसंबर में तीसरी और चौथी परीक्षा होगी। कक्षा छह से 10वीं तक के छात्र-छात्राओं की अक्टूबर में अर्द्धवार्षिक परीक्षा से पहले मई व अगस्त में परीक्षा  होगी और दो अन्य परीक्षाएं नवंबर व दिसंबर में रखी जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *