आर्यन खान की जमानत के लिए आज फिर शुरू हुई सुनवाई,खारिज हुई याचिका तो जाएंगें हाईकोर्ट 

मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में जेल में बंद बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने आज सोमवार को फिर से  सेशन कोर्ट में बेल के लिए अर्जी लगाईं है जिसकी सुनवाई सेशन कोर्ट में एक बार फिर सुनवाई होने जा रही है। इससे पहले भी बीते शुक्रवार को जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है जिसके बाद आज फिरसे आर्यन खान की तरफ से एक नई जमानत याचिका दाखिल हुई जिसपर आज सोमवार को सुबह 11 बजे सेशन कोर्ट में जज वीवी पाटिल के सामने उनसे जमानत की अपील होनी शुरू हो चुकी है। आपको बतादें कि शाहरुख़ के बेटे आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि, ‘ये बहुत स्वाभाविक है अगर कोर्ट जमानत याचिका खारिज कर दे। हम इसके लिए खिलाफ उच्च न्यायालय में जाएंगे। हमने मुंबई की विशेष एनडीपीएस कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की है। आज इस जमानत याचिका की सुनवाई होगी’ ।आर्यन खान की जमानत अर्जी इस लिए दाखिल हुई है कि उसके पास से किसी भी तरह का ड्रग्स नहीं पाए गए हैं। साथ ही आरोपियों के साथ उसकी कोई भी प्लानिंग सामने नहीं आई है। इस बात का भी कोई सबूत नहीं मिला है कि आर्यन खान ने ड्रग्स का सेवन किया हुआ था।  आपको बतादें की बीते शुक्रवार 8 अक्टूबर को भी एक मजिस्ट्रेट ने उन्हें इस आधार पर जमानत देने से इनकार कर दिया था जिसके बाद एस्प्लेनेड अदालत के पास उसके आवेदन को सुनने का कोई अधिकार नही हैं। चूंकि इस मामले में वो आरोपी भी शामिल हैं जिन्हें 3 साल से अधिक जेल की सजा मिल सकती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *