आज बुधवार से बदलाव फाउंडेशन द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। जिसमें खेल मंत्री रेखा आर्य प्रतियोगिता में शिरकत की। कुल 20 टीमों के मध्य क्रिकेट मैच आयोजित होंगे और देहरादून के अलग-अलग मैदानों में ये मैच खेले जाएंगे। आज बुधवार से शुरू हुई क्रिकेट मैच प्रतियोगिता 5 नवंबर तक चलेगी।किसी लक्ष्य को प्राप्त करना है तो नशे से दूरी बनानी होगी। नशा एक ऐसी चीज है जो हमारे सपनो को तो खत्म करती ही है साथ ही साथ हमे अंदर से खोखला भी बनाती है।खेल मंत्री ने कहा कि आज का युवा अपने मकसद और अपने सपनों से सिर्फ इसलिए भटक रहा है क्योंकि वह नशे की तरफ अग्रसर है। खेलों से इससे निजात मिलती है।
मंत्री रेखा आर्य ने उठाया बल्ला…युवाओं को दी सीख

