गाजा के अस्पताल पर रॉकेट अटैक,500 मौतें -ज़िम्मेद्दार कौन ?

इस्राइल-हमास युद्ध के बीच बीते मंगलवार को गाजा पट्टी में अल-अहली अरब अस्पताल में कई धमाके हुए हैं। इनमें कम से कम 500 लोग मारे गए हैं।  इस्राइल-हमास के बीच जारी युद्ध में अब तक 1400 इस्राइली नागरिकों की मौत हुई है।  वहीं गाजा पट्टी में करीबन 3000 लोगों मौत हुई हैं।  बीते मंगलवार को गाजा पट्टी स्थित अस्पताल में धमाका हुआ और लोगों के मारे जाने की बात सामने आई है। इस बीच हमास बंधक बनाए गए सैकड़ों इस्राइली नागरिकों को रिहा करने के लिए तैयार हो गया है, लेकिन इसके लिए उसने एक शर्त रखी है। इस्राइल और फलस्तीनी आतंकी संगठन हमास के बीच चल रहे संघर्ष पर सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल संजय कुलकर्णी ने बड़ा दिया है। गाजा में कई कमांडरों के मारे जाने के बाद हमास बैकफुट पर है और बंधकों को मेहमान बताकर छोड़ने की बात कर रहा है।

इस्राइल-हमास युद्ध के बीच बीते मंगलवार को गाजा पट्टी में अल-अहली अरब अस्पताल में कई धमाके हुए हैं। इनमें कम से कम 500 लोगों की मौत हुईं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *