बिजली संकट पर बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ,बिजली की चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं

नई दिल्ली : देश में हो रहे बिजली संकट के बीच केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने जनता को भरोसा दिलाया है कि हमारे पास पर्याप्त रूप से कोयला है। बिजली की कमी जो बातें कही जा रही है वो बिलकुल बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी बिजली का कोई संकट नहीं है। दिल्ली को पहले की तरह पूरी बिजली मिलती रहेगी। देश की जनता को बिजली की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। ऊर्जा मंत्री आर.के.सिंह ने आज बिजली विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ एक बैठक भी बुलाई है। और उन्होंने बताया कि दिल्ली में जितनी बिजली की आवश्यकता है, उतनी बिजली की आपूर्ति हो रही है। आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कोयले की कमी के कारण दिल्ली के लोगों को बिजली के संकट का सामना करना पड़ रहा है। और उन्होंने दिल्ली में बिजली की आपूर्ति करने वाले बिजली उत्पादन संयंत्रों में कोयला पहुंचाने के लिए पीएम मोदी से भी हस्तक्षेप करने के लिए कहा है ।
बताया कि गेल ने दिल्ली के डिस्कॉम को मैसेज दिया है कि वो बवाना गैस स्टेशन को गैस देने की कार्रवाई एक या दो दिन बाद बंद करेगा। क्योंकि उसका कांट्रैक्ट समाप्त हो रहा है। उन्हीने कहा कि हमारे पास पर्याप्त मात्रा में कोयले का स्टॉक है। किसी भी राज्य करने की आवश्यकता नहीं है।
दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि कि बवाना संयंत्र में गैस की पूर्ति होने के बाद फ़िलहाल दो दिन के लिए बिजली का संकट टल गया है और अगर कुछ दिनों में एनटीपीसी की ओर से बिजली की आपूर्ति नहीं की गई तो दिल्ली में ‘ब्लैकआउट’ भी हो सकता है।