उत्तराखंड सीएम ने विस चुनाव का भार युवाओं के कंधों पर डाला, कहा-चुनाव प्रचार करें शुरू

आज उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी चमोली जिले के गोपेश्वर के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सम्मेलन में हिस्सा लिया । रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व भाजयुमो पदाधिकारी कार्यक्रम में सभी उपस्थित रहे। जिसके बाद प्रदेश कार्यसमिति की शुरुआत हुई। इतना ही नहीं बल्कि आज रविवार को सीएम की उपस्थिति में जय बद्री जय केदार, अबकी बार 60 पार के नारे गूँजें आपको बतादें कि आज प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने युवा मोर्चा की सेवा संगम पुस्तक का विमोचन किया। 

आज के इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्बोधन में कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव का भार युवाओं के कंधों पर है। कहा कि फरवरी में विधानसभा चुनाव होंगे, अभी से युवा प्रचार में अपनी मेहनत शुरू करें। आज कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा जैसा मजबूत संगठन किसी अन्य दल का नहीं है। तीन माह में ही पुष्कर सिंह धामी के युवा नेतृत्व में प्रदेश का पूरा वातावरण बदल कर रख दिया है। डबल इंजन की सरकार ने इन पौने पांच साल में युवा, महिला, नौकरी पेशा और सभी क्षेत्रों में काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *