कल यानी 14 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ये सूर्य ग्रहण शारदीय नवरात्रि के शुरू होने से ठीक एक दिन पहले पड़ेगा। वैसे तो सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है, लेकिन हिंदू धर्म में इसको काफी माना जाता है। धार्मिक दृष्टिकोण से ग्रहण की घटना का जिम्मेदार राहु-केतु को बताया जाता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक़, प्रभाव ग्रह-नक्षत्र और सभी राशियों पर प्रभाव करता है।
भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण रात 8:34 से मध्य रात्रि 2:25 तक रहेगा। सूर्य ग्रहण एक ऐसी घटना बताई जा रही है कि सूर्य चंद्रमा द्वारा अवरुद्ध होता है। चंद्र ग्रहण में पृथ्वी की छाया चंद्रमा को कवर कर देती है। बताते है कि सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य को ग्रहण कर लेता है। चंद्रमा, पृथ्वी की परिक्रमा करते समय, सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है, जिससे सूर्य अवरुद्ध हो जाता है और सूर्य का प्रकाश हम तक नहीं पहुंच पाता है। सूर्य ग्रहण 14 अक्तूबर 2023 को लगेगा और भारतीय समय के मुताबिक़, यह सूर्य ग्रहण 14 अक्तूबर को रात के 08 बजकर 34 मिनट शुरू होगा। मध्य रात्रि को 02 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा।यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा, उत्तरी अमेरिका, कनाडा, मैक्सिकों, अर्जेटीना, पेरू, क्यूबा, कोलांबिया और ब्राजील में देखा जा सकेगा।ग्रहण के 12 घंटे पहले सूतक काल मान्य होता है वहीं चंद्र ग्रहण लगने पर सूतक काल 9 घंटे पहले मान्य होता है।

