भारत-पाकिस्तान मैच दो दिन बाद, गिल पहुंचे अहमदाबाद

क्रिकेट मैच के दीवानों को बतादें कि दो दिन बाद भारत- पाकिस्तान का मैच होना है। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल भारत-पाकिस्तान मैच से पहले अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। बीती रात बुधवार को वो अहमदाबाद एयरपोर्ट पर देखे गए। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 14 अक्टूबर को होगा।
ऐसे में गिल के पास फिटनेस हालिस करने के लिए दो दिन का समय है। अगर वो सही होते है तो वो पक्का मैदान में उतरेंगे। क्योंकि ईशान किशन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली गेंद में ही आउट हो गए थे और अफगानिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने धीमी शुरुआत की थी। इसके बावजूद वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। गिल के अलावा पाकिस्तान की टीम भी अहमदाबाद पहुंच चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *