आज वाराणसी पहुँची प्रियंका गांधी, काशी विश्वनाथ के बाद मां कुष्मांडा का लिया आशीर्वाद

 वाराणसी : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लखीमपुरखीरी के विवाद के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुँच चुकी हैं। आज प्रियंका किसान न्याय रैली को संबोधित करने पहुंची हैं जहाँ वो जिले में लगभग छह घंटे हैं। एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका का भव्य स्वागत किया है। आज पहले वाराणसी पहुँचते ही प्रियंका सीधे काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची जहाँ उन्होंने भगवान्औ भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। यहां से सीधे मां कुष्मांडा के दरबार में गयीं। आज प्रियंका गांधी काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद मां कुष्मांडा के दरबार में दर्शन करने पहुंची हैं। प्रियंका गांधी के आने के पहले दुर्गा मंदिर को खाली कराया गया। प्रियंका गांधी बाबा दरबार से दर्शन पूजन करके कुष्मांडा दरबार पहुंची हैं। मां कुष्मांडा से आशीर्वाद लेंगी। प्रियंका गांधी के अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जित्तेन्द्रानन्द ने प्रियंका गांधी के मंदिर आगमन पर सवाल खड़े किये हैं। प्रियंका गांधी के वाराणसी के मंदिरों में आने के कार्यक्रम पर स्वामी जितेन्द्रानन्द सरस्वती ने कहा कि आपके भाई राहुल गांधी मंदिर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं, तब आप ही बताइए कि आप हमारे मंदिरों में क्या करने आ रही हैं। तीर्थ स्थल मानते हैं, आपके लिए प्रचार और पर्यटन का केंद्र हैं?प्रियंका गांधी के दौरे की शुरुआत श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन से हुई। प्रियंका गांधी काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची और पूजा अर्चना की। चौकाघाट से पीलीकोठी होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर तक प्रियंका गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस रूट डायवर्जन में पुलिस जुटी है। बाबतपुर एयरपोर्ट पर जुटे कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया है। कांग्रेस महासचिव एयरपोर्ट से शहर के लिए रवाना हुई। साथ में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी हैं। रैली को संबोधित करने वाराणसी पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जिले में लगभग छह घंटे रहेंगी। प्रियंका के आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरा है। प्रियंका इसकी शुरूआत श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर और दुर्गाकुंड में मां कूष्मांडा का दर्शन कर करेंगी। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन देवी के इसी स्वरूप के दर्शन का विधान है। कांग्रेस की कोशिश है कि पूर्वांचल में भी नए कृषि कानून सशक्त मुद्दा बने। मोदी के गढ़ में शक्ति प्रदर्शन कर कांग्रेस देश-प्रदेश में यह संदेश देना चाहती है कि उसे कमजोर न समझा जाए।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की गर्जना सुनने को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *