जहां इस्राइल में हमास के हमलों से 1200 से ज्यादा मौतें हुईं हैं। गाजा पट्टी में इस्राइली वायुसेना के वार से 900 से ज्यादा लोग मर चुके हैं। इस्राइल पर हमला करना हमास के लिए बड़ी मुसीबत बन चुका है। हमास के हमले का जवाब देते हुए इस्राइल ने गाजा पट्टी पर बड़ी तबाही मचाई है। अभी युद्ध जारी है,दोनों ओर से रॉकेट, बम और गोलियां लगातार बरसाए जा रहे हैं।
इस्राइल आतंकवादी ग्रुप के ठिकानों को चुन-चुन का खत्म करने में लगा हुआ है। ऐसे में एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है, कि गाजा से बाहर निकलने वाले एकमात्र रास्ते पर भी इस्राइल लगातार हमला कर रहा है। इसलिए मिस्र गाजा पट्टी से अपने सिनाई प्रायद्वीप में बड़े पैमाने पर पलायन कर रहे लोगों को रोकने का प्रयास कर रहा है।भारत अमेरिका पश्चिमी देशों का इज़रायल को बड़ा समर्थन मिल रहा है। खासकर अमेरिका ने इस्राइल को हरसंभव मदद देने का एलान किया है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन गुरुवार को इस्राइल पहुंचे। अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने मंगलवार को बताया कि विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन एकजुटता दिखाने के लिए इस्राइल जा रहे हैं। अब तक इस्राइल के 155 सैनिकों की जान जा चुकी है। इस्राइल के रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। दूसरी तरफ इस्राइल में अब तक कुल 1200 मौतें हो चुकी हैं

