हरिद्वार हाईवे पर हादसा,पुल से नीचे गिरी कार

देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर देर रात दर्दनाक हादसा हुआ है। हरिद्वार की तरफ से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पुल से नीचे गिर गई। कार में पांच लोग सवार थे। कार के नीचे गिरते ही चीख पुकार मचने लगी। हादसा रात करीब 12 से एक बजे के बीच हुआ है। कार देहरादून की तरफ आ रही थी तभी रायवाला में वैदिक नगर के पास कार सुसवा नदी के पुल से टकरा गई और डिवाइडर को तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। कार में सवार सभी केवल घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *