बैलेस्टिक जांच के रिज़ल्ट में अब लंबा समय नहीं लगेगा। इसके लिए मोहाली की एक कंपनी ने बैलेस्टिक जांच के लिए एक ऐसा उपकरण बनाया है। जो महज 30 सेकंड में ही सटीक परिणाम देगा। इसे पता चलेगा कि गोली किस हथियार से चलाई गई है। बुलेट रिकवरी बॉक्स नाम के इस नए उपकरण को कंपनी ने ऑल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस में लॉन्च किया है।
गोली चलने की वारदातों के बाद पुलिस मौके से खाली खोखे और हथियार बरामद करती है। इस बात की जांच होती है। संबंधित हथियार से ही चली या फिर कहीं और से। कई बार मौके से हथियार बरामद न होने की सूरत में दूसरे संदिग्ध हथियारों को भी अपराधियों की निशानदेही पर बरामद होता है इनकी भी जांच होती है। हत्याओं के मामले में शरीर से गोली निकालकर भी इसे फोरेंसिक लैब में भेजा जाता है।देश में फोरेंसिक साइंस लैब में रुई आधारित बुलेट रिकवरी बॉक्स का ही इस्तेमाल किया जाता है। इस उपकरण को बनाने वाली भारत की यह अकेली कंपनी है।

