इस वर्ष एशियन खेलों में भारत का प्रदर्शन जबरदस्त बना हुआ है। भारतीय दल ने हांगझोऊ में एशियाई खेल 2023 की शुरुआत शानदार तरीके से हुई। भारत ने पहला पदक 24 सितंबर को जीता और उसके बाद लगातार पदकों की संख्या बढ़ती जा रही है।
पदक तालिका में भारत ने अपना शतक पूरा कर लिया है आपको बतादें कि ऐसा 2018 एशियाई खेलों में भारतीय दल ने 570 सदस्यीय मजबूत दल से 70 पदक अर्जित करके एशियाड में अपना सबसे ज्यादा पदक का रिकॉर्ड तैयार किया था।
अब इस संस्करण में, भारतीय टीम को अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ को पार कर लिया है। अब भारत के सामने 100 से ज्यादा पदक हासिल करने के लक्ष्य को पूरा करने की चुनौती है। भारत के लिए हांगझोऊ में महिला शूटिंग टीम ने 24 सितंबर को पदक का खाता खोला था।

