युवक का फिसला पैर-दूसरे ने बचाने को हाथ बढ़ाया दोनों गिरे खाई में

देहरादून ओल्ड मसूरी मार्ग पर एक युवक का शव खाई मिला है। दूसरे की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। हादसे  की खबर पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची ,  एसडीआरएफ की टीम ने दोनों शवों को खाई से बरामद किया।  सड़क पर चार पहिया वाहन खड़ा था। घायल को अस्पताल पहुंचाया और बताया जा रहा है कि एक युवक का पैर फिसलने से वह खाई में गिरा है जिसे बचाने के लिए दूसरा युवक भी खाई में गिर गया। आज शुक्रवार सुबह देहरादून कंट्रोल रूम द्वारा एसडीआरएफ टीम को बताया गया कि ओल्ड मसूरी मार्ग, राजपुर में दो युवक खाई में गिर गए जिनके रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम जरुरत है तत्काल पहुंचे  एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी संतोष सिंह रावत टीम व रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और टीम ने घटनास्थल पहुंचकर लगभग सौ मीटर नीचे खाई में उतरी और उक्त युवकों को निकाला। एक युवक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो चुकी थी जबकि दूसरा घायल अवस्था में मिला। खाई से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया।

 

कपिल चौधरी (30) घायल

विनीत चौधरी (35)मृतक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *