भारत को शूटिंग में आज चार पदक,18 पदक मिले

एशियाई खेल 2023 में भारत को अपने निशानेबाजों से आज बुधवार को पदकों की आस आस लगी हुई है। प्रतियोगिता के पहले दिन भारत को पांच, दूसरे दिन छह और तीसरे दिन तीन पदक हासिल किए हैं। कुल 18 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में सातवें जगह पर हैं। इसमें पांच स्वर्ण, पांच रजत और आठ कांस्य पदक शामिल हैं। आज शूटिंग में एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक मिले।

चौथे दिन भी कई पदकों की उम्मीद है। भारत की महिला हॉकी टीम ने सिंगापुर के खिलाफ शानदार शुरुआत की है। दूसरे क्वार्टर में ही भारत ने 6-0 की अहम बढ़त बना ली है। सिफ्त कौर और आशी ने एक ही प्रतियोगिता में स्वर्ण और कांस्य पदक जीते हैं। सिफ्त कौर समरा ने 50 मीटर 3पोजीशन राइफल में 10.2 अंक हासिल कर आसानी से स्वर्ण पदक हासिल किया है। वह क्वालीफाइंग में भी शीर्ष पर रहीं और व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में 5वें स्थान पर रहीं ईशा सिंह के साथ शूटिंग करेंगी।

स्क्वैश टीम –

भारत ने पूल बी के अपने दूसरे मैच में नेपाल को 3-0 से हराया।

अनाहत सिंह 3-0 (11-7, 11-1, 11-2) कृष्ण थापा

जोशना चिनप्पा 3-0 (11-4, 11-2, 11-2) बिपना भ्लोन

दीपिका पल्लीकल कार्तिक 3-0 (11-1, 11-3, 11-2) स्वस्थानी श्रेष्ठ

भारत का अगला मुकाबला आज दोपहर 2 बजे मकाओ से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *