कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आज मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज फूलचौड़ अचानक आ पहुंचे। जहां पहुंचकर उन्होंने कॉलेज की व्यवस्थाओं को जाना । साथ ही उन्होंने 11वीं और 12वीं की क्लास में पहुंचकर विद्यार्थियों से पढ़ाई के संबंध में पूछा। 11वीं के छात्रों ने बताया कि अंग्रेजी के शिक्षक शॉर्टकट में पढ़ाते हैं। उन्होंने अंग्रेजी के शिक्षक को बुलाया और उनके पढ़ाने के तरीकों को लेकर उन्हें सचेत किया और नाराज़ भी हुए। कुमाऊं कमिश्नर ने विद्यार्थियों से विभिन्न विषयों से जुड़े सवालों को भी पूछा।आपको बतादें कि कमिश्नर को कॉलेज में शिक्षकों के ना आने की शिकायत प्राप्त हुई थी जिसके बाद उन्होंने ये औचक निरीक्षण किया । जो भी कमियां है उसको लेकर प्रधानाचार्य से जवाब मांगा जा रहा है और सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रदेश सरकारी कॉलेज में छापा, छात्रों ने की शिकायत

