वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए लंदन में आज मंगलवार को पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोड शो किया जा रहा है। इससे पहले सीएम धामी ने रोपवे निर्माण में दुनिया की अग्रणी फ्रांसीसी कंपनी पोमा के साथ उत्तराखंड में रोप वे-केबल कार निर्माण के लिए 2000 करोड़ का एमओयू पर मोहर लगा दी है। अब रोड के माध्यम से प्रदेश सरकार राज्य में पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण और शिक्षा क्षेत्र में निवेश करने के लिए निवेशकों को प्रोत्साहित करेगी।
लंदन में सीएम धामी,2000 करोड़ के एमओयू पर साइन
इस बड़े अवसर पर उत्तराखंड के प्रवासियों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ सीएम का भव्य ादार के साथ वेलकम किया गया। दिसंबर में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन में प्रदेश सरकार ने 2.50 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य रखा है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोड शो में प्रदेश सरकार निवेशकों को औद्योगिक नीतियों में दी जाने वाली वित्तीय सुविधा और निवेश संभावनाओं पर प्रोत्साहित करेगी। 27 सितंबर को बर्मिंघम में रोड शो होगा।

