दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के गडूल के जंगलों में छुपे हुए आतंकियों के ठिकानों को बीते दिन रविवार को सुरक्षाबलों ने खत्म कर दिया। अब तक पांच आतंकी ठिकाने तबाह हो चुके हैं। जिसमें एक गुफा में जला हुआ शव भी मिला है। जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। लेकिन कहा जा रहा है कि यह शव आतंकी का ही है।
जो सेना की तरफ से गोले दागे गए थे उसमें मारा गया है। सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन का दायरा अब पड़ोसी गांवों तक बढ़ा दिया है। चिह्नित ठिकानों पर मोर्टार से गोलाबारी जारी है। सुरक्षाबलों की आक्रामक रणनीति के बाद पहाड़ों के चप्पे-चप्पे से वाकिफ आतंकी लगातार अपना ठिकाना बदलकर भाग रहे हैं। अधिकारियों ने कहा है कि सुरक्षा बल घने जंगल में छिपे दहशतगर्दों की निगरानी के लिए ड्रोन और हेलिकॉप्टरों का इस्तेमाल कर रहे हैं। बुधवार से आतंकी यहां हैं।

