भाजपा ने वाराणसी में हंसराज पर तीसरी बार जताया भरोसा

आम चुनाव की आहट के बीच घोषित हुए भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची में एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा के नाम ने बड़ा ऐतिहासिक झंडा गाड़ा है। दो कार्यकाल में सात वर्षों तक वाराणसी जिलाध्यक्ष हंसराज की कमान सम्भालनें के लिए विश्वकर्मा पर पार्टी ने तीसरी बार विशवास जताया है। ऐसा पहली बार हुआ कि संगठन ने एक ही व्यक्ति को तीसरी बार किसी को बार बार चुना है। 

महानगर अध्यक्ष के रूप में विद्या सागर राय पर पार्टी ने लगातार दूसरी बार भरोसा किया गया है। संगठन में बदलाव की बहुप्रतीक्षित घोषणा के बाद वाराणसी में बदलाव की बांट जोह रहे दावेदार मायूस हुए हैं। संगठन ने आश्चर्यजनक निर्णय करते हुए जिलाध्यक्ष और एलएलसी हंसराज विश्वकर्मा को तीसरे कार्यकाल की कमान दी है।अब जल्द ही कार्यकारिणी का चयन किया जाएगा। ऐसे में टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए नेताओं ने कवायद शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *