बदरीनाथ धाम में बड़ा बवाल मचा हुआ है। जीएमवीएन रोड पर स्थित दुकानदार के पास कुछ स्थानीय युवक खरीदारी करने पहुंचे थे। जहां किसी बात को लेकर कहासुनी हुई ,जिसके बाद दुकानदार ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हवा में फायर कर दिए। धाम पहुंची नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक रेखा यादव से भी स्थानीय लोगों ने करवाई किए जाने की मांग उठाई।
कपड़े लेने दुकान में आए स्थानीय युवकों के साथ हुई कहासुनी में दुकानदार ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर हुए। मामला रात को करीब 11 बजे का है। शनिवार को मामला सामने आने के बाद बदरीनाथ थाना पुलिस ने आरोपी दुकानदार विनीत को पूछताछ के लिए बुलवाया गया है।

