बाजार में रौनक, सेंसेक्स 250, निफ्टी 20150 के पार

अमेरिकी मुद्रास्फीति के परिणामों के सामने आने बाद फेडरल रिजर्व की तरफ से इस माह के अंत में ब्याज दरों में ठहराव की मजबूत आशंका के चलते बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 और सेंसेक्स आज गुरुवार को नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा है। इसके अलावा बीएसई सेंसेक्स 213 अंक या 0.32% बढ़कर 67,680 पर कारोबार कर रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र के मुकाबले 69 अंकों अंकों की बढ़त के साथ 20,138 पर कारोबार करता दिखाई दे रहा है। 

आज गुरूवार सुबह ही सेंसेक्स में 67,627.03 और निफ्टी 20,127.95 के नए रिकॉर्ड स्तर पर रहा। सेंसेक्स के शेयरों में से टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, विप्रो, एसबीआई और टेक महिंद्रा बढ़त के साथ खुले, जबकि केवल एचयूएल, आईटीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट ही कटौती के साथ खुले। इंडिविजुअल शेयरों में एनबीसीसी ने 180 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिलने के बाद 6% से ज्यादा की तेजी के साथ ओपनिंग की। इतना ही नहीं बल्कि बाजार में दवा निर्माण उद्योग में 9,589 करोड़ रुपये तक के विदेशी निवेश को मंजूरी देने के बाद सुवेन फार्मास्यूटिकल्स के शेयरों में भी 6.6% की काफी रफ़्तार हुई है।  निफ्टी बैंक और निफ्टी रियल्टी भी बढ़त के साथ खुले। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *