खबर है कि केदारनाथ धाम में दूसरे चरण का पुननिर्माण कार्य तेज़ी से किया जा रहा है वहीँ चिनूक हेलिकॉप्टर ने आज मंगलवार को ट्रायल लैंडिंग भी की है। कल बुधवार से चिनूक धाम में पुननिर्माण सामग्री को पहुंचाएगा। यात्रा के पहले चरण के साथ ही बीते वर्ष शीतकाल में भी चिनूक ने केदारनाथ में निर्माण सामग्री पहुंचाई थी। मानसून की रफ्तार थमने के साथ ही केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों ने तेज़ी पकड़ी है।
केदरनाथ में चिनूक की ट्रायल लैंडिंग, निर्माणकार्य सामिग्री पहुंचाएगा
धाम में 800 मजदूर दिन और रात की शिफ्ट में निर्माण कार्य में लगे हुए हैं। साल दिसंबर माह तक दूसरे चरण के कार्य पूरा करने का लक्ष्य है और तीसरे चरण में अनुबंध के तहत तीर्थपुरोहित और हक-हकूकधारियों के भवन मास्टर प्लान के तहत बनाए जाने हैं। आपको बतादें कि तीन चरणों में होने वाले कार्यों में अभी पहले चरण कामंदिर परिसर व मंदिर मार्ग का विस्तार और आदिगुरू शंकराचार्य समाधिस्थल का पुनर्निर्माण कर लिया गया है। नवंबर 2021 से दूसरे चरण के कार्य चल रहे हैं। इन निर्माण कार्यों से जुड़ी 500 टन से अधिक निर्माण सामग्री चिनूक हेलिकॉप्टर ने ही पहुंचाई है।

