केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने दिया बड़ा बयान,पढ़े खबर !

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने राजस्थान में एक प्रेसकॉन्फरेंस के दौरान जहां विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर निशाना साधा वहीँ पीओके पर भी बात कही उन्होंने कहा कि पीओके को भारत में मिलाने की जो मांग उठ रही है  ‘पीओके अपने आप ही भारत में विलय हो जाएगा, कुछ समय इंतजार करें। ‘ प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता कांग्रेस सरकार के राज में बदहाल कानून व्यवस्था, युवाओं और किसानों से वादाखिलाफी से पूरी तरह परेशान है। इसलिए भाजपा को जनता के बीच जाकर उनकी बात सुनने के लिए परिवर्तन संकल्प यात्रा निकालनी पड़ी है। इस यात्रा में जनता पूरा साथ दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *