नीट एसएस परीक्षा के पैटर्न में अगले वर्ष से होगा बदलाव

नई दिल्ली : केंद्र सरकार और नेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी है कि नीट एसएस 2021 का आयोजन पुराने पैटर्न के अनुसार ही किया जाएगा । नया पैटर्न अगले साल से लागू होगा। बता दें कि नीट एसएस 2021 पैटर्न में परीक्षा से कुछ ही घंटे पहले किये गए बदलाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को खरी खोटी सुनाई जिसके बाद केंद्र सरकार ने बुधवार को कोर्ट में ये बातें कही। सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी गई कि नए पैटर्न को अगले साल से ही लागू किया जाएगा। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने आज सुप्रीम कोर्ट को बताया कि नीट एसएस 2021 मौजूदा पैटर्न के अनुसार आयोजित किया जाएगा। संशोधित पैटर्न केवल शैक्षणिक वर्ष 2022-2023 से लागू होगा।


जानकारी दें दें कि केंद्र ने जनवरी 2022 तक परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया था। केंद्र की ओर से कोर्ट में कहा गया कि वह नए परीक्षा पैटर्न को लागू कर जनवरी- 2022 को परीक्षा आयोजित करने की तैयारी कर रहा है. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को परीक्षा से कुछ समय पहले पैटर्न में बदलाव करने के लिए फटकार लगाई। और सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र के इस फैसले को स्थगित करने का आदेश दिया।