फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार -2021 इस बार तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से दिया जायेगा

स्वीडन : इस साल फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से दिये जाने की घोषणा हुई है। ये तीनों वैज्ञानिक जापान, जर्मनी और इटली के हैं। यह वैज्ञानिक है जापान के स्यूकूरो मनाबे और जर्मनी के क्लॉस हैसलमैन और तीसरे वैज्ञानिक है इटली के जॉर्जियो पारिसी। स्यूकूरो मनाबे और क्लॉस हैसलमैन को पृथ्वी की जलवायु की भौतिक ‘मॉडलिंग’ और ग्लोबल वॉर्मिंग के पूर्वानुमान की परिवर्तनशीलता और प्रामाणिकता के मापन क्षेत्र में उनके कार्यों के लिए चुना गया है।

वहीं पुरस्कार पाने वाले तीसरे वैज्ञानिक जॉर्जियो पारिसी को परमाणु से लेकर ग्रहों के मानदंडों तक भौतिक प्रणालियों में उतार-चढ़ाव की क्रिया की खोज के लिए पुरस्कृत किया गया है।
जापान के वैज्ञानिक स्यूकूरो मनाबे ने कुछ वर्षों पूर्व बताया था कि वातावरण में कार्बन डाईऑक्साइड की मात्रा बढ़ने से विश्व का तापमान किस तरह बढ़ेगा और इस तरह उन्होंने मौजूदा जलवायु मॉडलों का आधार रखा था। और बताया था कि विश्व का बढ़ता तापमान और बदलती जलवायु वैज्ञानिकों के लिए एक बड़ी चिंता की वजह है।