क्या आप भी इस्तेमाल करते हैं फेसबुक?, पैसे देकर मिलेगी सर्विस

आज के दौर में कौन ही होगा जो सोशल मीडिया पर नहीं है, सभी सोशल मीडिया पर यूजर्स खबर जरूरी है। यदि आप भी फेसबुक और इंस्टाग्राम इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अहम् जानकारी है। Meta ने अपने दो बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम को शुल्क आधारित करने का फैसला लिया गया है। 

फेसबुक और इंस्टाग्राम को इस्तेमाल करने के लिए आपको पैसे देने पड़ेंगे। मेटा ने यह फैसला फिलहाल यूरोप में लागू किया है। यूरोपियन यूनियन की तरफ से विज्ञापन और प्राइवेसी को लेकर लगातार बन रहे दबाव के बीच मेटा ने यह फैसला जारी कर दिया है। कंपनी फेसबुक और इंस्टाग्राम का पेड वर्जन भारत में भी लॉन्च करने को भी सोच रही है। अभी कुछ भारत के लिए स्पष्ट खबर नहीं हैं। 

यूरोपियन यूनियन वाले देशों के यूजर्स के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम की दो सर्विसेज होंगी जिनमें से एक पेड होगी और दूसरी फ्री होगी। जो यूजर्स फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेड सर्विस को लेगा उसे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर विज्ञापन नहीं दिखाए जाएंगे। मेटा साल 2019 से ही यूरोपियन यूनियन की जांच का सामना कर रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *