सावन मास समाप्त हो चुका है, लेकिन बीते 58 दिन के सावन के महीने में अयोध्या के रामलला के दर्शन भक्तों ने भरपूर किए हैं। इस सावन में मलमास के दुर्लभ संयोग के चलते सावन का माह 58 दिनों का रहा तो वहीं, भक्तों को आठ सोमवार का आनंद उठाया।
सावन मास के 58 दिनों में करीब 10 लाख भक्तों ने रामलला के दरबार में दर्शन किए। भक्तों की संख्या का नया कीर्तिमान बना है। सावन मास का शुभारंभ चार जुलाई को हुआ और 31 अगस्त को समापन हुआ। 58 दिनों के समय में औसतन करीब 20 हजार भक्तों ने रामलला के दरबार में माथा टेका।
सावन मास की प्रमुख तिथियों पर अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा भीड़ रही। सावन के सोमवार, तृतीया, एकादशी व पूर्णिमा तिथि पर बड़ी संख्या में भक्तों ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई।
पहले सोमवार 10 जुलाई को 21542 दर्शनार्थी
दूसरा सोमवार 17 जुलाई को 22544 दर्शनार्थी
तीसरा सोमवार- 24 जुलाई को 28212 लोग.
चौथा सोमवार-31 जुलाई-27210
पांचवा सोमवार-07 अगस्त-15400
छठवां सोमवार-14 अगस्त-21230
सातवां सोमवार-21 अगस्त-22540
आठवां सोमवार-28 अगस्त-24575
सावन तृतीया-19 अगस्त-29225
नाग पंचमी-23 अगस्त-24655
सावन एकादशी-26 अगस्त-32000
सावन पूर्णिमा-30 अगस्त-42000

