पाखरो रेंज घोटाले में विजिलेंस की टीम ने पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के बेटे के कॉलेज पर छापेमारी की है। शंकरपुर में हरक सिंह रावत के बेटे का मेडिकल कॉलिज संचालित है इसे लेकर कार्रवाई जारी है।
हरक सिंह रावत तक पहली बार विजिलेंस जांच की चिंगारी पहुंचीं हैं। राजनीतिक गलियारों में भी कार्रवाई चर्चा का विषय है। मामले में विजिलेंस के हल्द्वानी सेक्टर में पिछले साल मुकदमा दर्ज हुआ था अब डायरेक्टर विजिलेंस वी मुरुगेशन ने मामले को साझा किया है और इस बात की जानकारी स्पष्ट दी है।

