जहां आज ग़ज़िआबाद में अधिवक्ता की दिन दहाड़े ह्त्या की गई है वहीँ देश की राजधानी दिल्ली में भी बदमाशों के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे हैं। बीते दिन मंगलवार को देर रात दिल्ली का भजनुपुरा इलाके में पांच बदमाशों ने दो लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से अमेजन कंपनी के सीनियर मैनेजर की घटनस्थल पर ही मौत हो गई।
दूसरा शख्स गंभीर रूप से घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया। घटना भजनपुरा के गली नंबर 8 के पास हुई है। जानकारी के अनुसार, देर रात हरप्रीत गिल (36) पुत्र करनैल सिंह निवासी सी-35, गली नंबर 1, भजनपुरा और गोविंद सिंह (32) पुत्र बसंत सिंह निवासी सी-35, गली नंबर 1. भजनपुरा बाइक पर गली नंबर 8 के पास थे, की तभी अचानक से एक स्कूटी पर पांच लड़कों ने उन्हें रोका और गोलियां बरसा दीं और वारदात करके मौके से भाग निकले।हरप्रीत गिल अमेजन में सीनियर मैनेजर था। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है।

