एक महिला पायलट की सूझबूझ से दिल्ली एयरपोर्ट पर बीते दिन बुधवार सुबह बड़ा हादसा होते होते टल गया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल की चूक से विस्तारा एयरलाइंस के दो विमान एक ही रनवे पर आ पहुंचे थे। हालांकि महिला पायलट ने समझदारी दिखाते हुए अपना विमान रोका और घटना को तरीके से बचाया।
इससे दोनों विमान टकराने से बाल बाल बचे। दोनों विमानों में कुल 300 यात्री थे। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इस मामले की जांच के निर्देश दिए है और इसकी अब जांच होगी। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को काम से हटा दिया गया है।विस्तारा की अहमदाबाद से दिल्ली फ्लाइट संख्या वीटीआई926 रनवे नंबर 29एल पर लैंड हुई थी। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने फ्लाइट को रनवे 29आर से होते हुए पार्किंग में जाने का सिग्नल दिया था।

