चांद पर लैंडिंग से कुछ ही देर पहले शेयर मार्केट की तरफ से अच्छी खबर है। घरेलू शेयर बाजार ने हरे निशान पर निशान पर बंद हुआ है और मिशन के लिए बधाइयां भी दीं है। बुधवार के कारोबारी सेशन के बाद सेंसेक्स 213.27 (0.33%) अंकों की बढ़त के साथ 65,433.30 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 47.55 (0.25%) अंक मजबूत होकर 19,444.00 के स्तर पर बंद हुआ। आज अदाणी पावर के शेयरों में लगभग 6.65% प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं दूसरी ओर एचएएल के शेयरों में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। फार्मा और मेटल सेक्टर के शेयरों में बिकवाली दर्ज की गई।
बाजार में छाई खुशहाली,सेंसेक्स 213 अंक

