उत्तराखंड में आज मंगलवार को भी बारिश जारी है अलर्ट भी जारी कर दिया गया है वहीँ सुबह कोटद्वार भाबर में एक उफनाए गदेरे में कार बह गई। चालक ने कार से कूदकर अपनी जान बचाली , खबर है कि नदी में बहाव तेज होने पर लोगों ने चालक को आगे जाने से रोका पर वह नहीं रुका और जबरन नदी पार करने लगा।
तभी इस दौरान कार गदेरे में काफी दूर तक बह गई और परखच्चे उड़ गए। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर सुबह बगड़धार, प्लास्डा भद्रकाली और ओणी के पास भूस्खलन हो गया। मलबा आने से मार्ग बंद हो गया। मलबा साफ करने के लिए जेसीबी लगाई गई है, लेकिन हाईवे खुलने में समय लग सकता है। ऋषिकेश के ढालवाला में देर रत भारी बारिश के चलते एसबीआई के पास वाहन फंस गए थे।
आज मंगलवार से प्रदेश में आगामी तीन दिन तक भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने 22 अगस्त को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, टिहरी और बागेश्वर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। वहीं, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

