हरिद्वार पहुंचे चंपत राय,संतों को दिया निमंत्रण

श्रीराम लला अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर म ें जल्दी ही भगवान्भ राम की बैठेंगे। जनवरी 2024 में मकर संक्रांति और गणतंत्र दिवस के बीच भगवान की प्रतिमा को पूरी पूजा अर्चना के साथ बैठाया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा पर संतों से चर्चा करने और आमंत्रण लेकर पहुंचे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय सारी जानकारी दी है। 

धर्मनगरी हरिद्वार के संतों को आमंत्रित करने विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष व श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय बीते दिन रविवार को श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा पहुंचे। जहां चम्पत राय ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज सहित अन्य वरिष्ठ संतों से बातचीत  आमंत्रित किया।  रामलला के भव्य आयोजन में शामिल होने की अपील की। उन्होंने संतो के आग्रह किया कि अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के साक्षी बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *