दिल्ली विधानसभा सत्र शुरू, हंगामा शुरू

दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र आज से हुआ शुरू। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने सदन के विरोध में हंगामा शुरू कर दिया। आपत्ति को विधानसभा अध्यक्ष ने नकार दिया। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल को इस तरह की आपत्ति जताने का कोई अधिकार नहीं है। सदन की बैठक नियमों के तहत बुलाई गई। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने उपराज्यपाल की ओर से जताई गई आपत्ति का समर्थन किया। विधानसभा का सत्र नियमों का उल्लंघन करके बुलाया जा रहा है और जिसका उपयोग एक राजनीतिक अखाड़े के तौर पर किया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने कड़ा विरोध किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *