बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी के लिए भाजपा ने तीन नामों पर मोहर लगाईं है और संसदीय बोर्ड भेजे हैं साथ ही 15 अगस्त तक पार्टी प्रत्याशी के नाम का एलान भी करेगी। 16 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की उपस्थिति में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया होगी। तभी भाजपा की एक बड़ी चुनावी सभा भी की जाएगी। इस पैनल में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास, पुत्र गौरव दास और दीपा आर्य का नाम शामिल है। दीपा आर्य जिला पंचायत में उपाध्यक्ष रही हैं। खबर की माने तो, पार्टी चंदन राम दास की पत्नी या बेटे में से किसी एक को प्रत्याशी चुनेगी और इसको सार्वजनिक 15 अगस्त को करेगी। भट्ट ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सहमति और जनभावनाओं के अनुरूप उम्मीदवार तय किया जाएगा।
Bageshwar By-Election: तीन नाम तय, पढ़े कब होंगे सार्वजानिक

