देश के कई राज्य इन दिनों भारी बारिश से त्रस्त हैं। राज्यों में बाढ़ से हालात खराब हैं, कही-कही जगहों पर लोग उमस भरी गर्मी से लोग हताश हैं।मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक़ ,उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा और हल्की उमस भरी गर्मी रहेगी। उत्तराखंड में 12 से लेकर 14 अगस्त तक कुछ इलाकों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब और हरियाणा में भी आज और कल भारी बारिश होने का अनुमान है
उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट

