मुजफ्फरनगर : मुजफ्फरनगर में थाना नई मंडी क्षेत्र में मखियाली के पास केमिकल फैक्टरी में बॉयलर फटने से दो मजदूरों की मौत हो गई है। एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। मखियाली स्थित बजरंग ऐलम फैक्टरी में हादसा हुआ है। केमिकल बनाने के दौरान तेज धमाके के साथ बॉयलर फट गया। हादसे में मजदूर भोपा थाना क्षेत्र के कसौली गांव निवासी अली नवाज (42) पुत्र सैदा हसन और संभल जिले के चंदौसी निवासी रामभोरन (55) की मौत हो गई। कसौली का ही जयपाल (60) पुत्र प्रभु गंभीर रूप से घायल भी हुए है। एसडीएम सदर परमानंद झा और सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
फैक्टरी में बॉयलर फटने से हादसा,दो की मौत

