क्या बढ़ेगा ED निदेशक संजय मिश्रा का कार्यकाल?

केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग को लेकर फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटककटाया है। इस मामले में 27 जुलाई को सुनवाई है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार, ईडी निदेशक के तौर पर एसके मिश्रा का कार्यकाल 31 जुलाई को खत्म होगा। 

शीर्ष कोर्ट ने ईडी निदेशक संजय कुमार मिश्रा के कार्यकाल को बढ़ाए जाने की मांग को अवैध कहा था। शीर्ष अदालत ने उन्हें अपने लंबित काम निपटाने के लिए 31 जुलाई 2023 तक का समय दिया। केंद्रीय सतर्कता आयोग अधिनियम और दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम में संशोधन को सही ठहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *