हरिद्वार : ट्रैवल्स कारोबारी के ड्राइवर ने ही मांगी थी रंगदारी

कनखल में ट्रैवल्स कारोबारी को धमकी भरा पत्र भेजा गया जिसमें उनसे एक लाख 60 हजार की रंगदारी की डिमांड की गई। यह रंगदारी मांगने वाला उसका ड्राइवर ही निकला। आज मंगलवार को पुलिस ने कारोबारी के चालक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। 

आरोपी चालक पिछले पांच साल से कारोबारी के यहां काम करता था जहां कारोबारी के पास अच्छी खासी रकम होने की जानकारी उसे पता थी अपने दोस्त के साथ मिलकर पत्र लिखा और फिर अपने मालिक को भेजा। दरअसल, कपिल हंस निवासी गुघाल रोड ज्वालापुर ने कनखल में एक आश्रम के पास हंस ट्रैवल्स के नाम से टूर एंड ट्रैवल्स का ऑफिस है । उनके कार्यालय के बाहर रविवार देर शाम एक लाल ई-रिक्शा आया और चालक ने एक बंद लिफाफा उन्हें दिया। ये कहकर चालक वहां से निकल गया। कपिल ने जैसे ही लिफाफा खोला तो होश उड़ गए। पत्र में धमकी दी गई है कि 1.60 लाख की रकम किसी ड्राइवर से लालपुल ज्वालापुर में रात 11:50 बजे तक भिजवा देना। नहीं तो गोली मार दी जाएगी। थाना प्रभारी नितेश शर्मा को पूरे घटनाक्रम बताया औरपुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *