बुलंदशहर : यूपी बुलंदशहर जिले के नरसेना थाना इलाके के गांव मवई में बेहद दुखद हादसा हुआ है जहां मंगलवार देर रात मकान का लिंटर अचानक गिर गया जिसमें नीचे सो रहे एक ही परिवार के कई सदस्य दब गए। चार लोगों के शव निकाले गए हैं। अभी बचाव अभियान जारी है। उत्तर इसमें चार लोगों की मौत हो गई है। हादसे में चार लोगों के शवों को निकाला जा चुका है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। आनन-फानन मलबे में दबे लोगों को निकालने की जद्दोजहत शुरू की गई।घटना की खबर पाते ही, सीओ समेत अन्य अधिकारियों की कई टीम मौके पर पहुंचीं हैं। राजपाल और उनकी पत्नी सुनीता, कुलदीप और धर्मेंद्र की मौत की पुष्टि हुई है।
बड़ा हादसा,ऐसी मौत जिसे देखकर सबका दिल दहला

