नई दिल्ली : उद्योगपति अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी आज मंगलवार मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय ईडी के कार्यालय पहुंची है। कल फेमा मामले में अनिल अंबानी का बयान दर्ज किया गया था। रिलायंस एडीए समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी विदेशी मुद्रा कानून के कथित उल्लंघन से जुड़ी जांच के मामलें में बीते दिन सोमवार को ईडी के सामने पेश हुए थे। अधिकारियों ने ये बताया कि विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) की विभिन्न धाराओं के चलते दर्ज हुए मामले में बयान दर्ज हुए थे। अंबानी (64) बलार्ड एस्टेट इलाके में संघीय एजेंसी के कार्यालय में पहुंचे थे।
टीना अंबानी ईडी दफ्तर पहुंची,किस मामलें में होगी पूछताछ

