हरिद्वार : कांवड़ मेले को लेकर पुलिस ने पूरी चाकचौंबंध व्यवस्था की हुई है। प्रशासन ने अब कांवड़ यात्रा का यातायात रूट डायवर्जन प्लान लागू भी कर दिया है। नौ से 17 जुलाई तक शहर में भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी। अलग तारीखों में यातायात प्लान की व्यवस्था बदली जाती रहेगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कहा कि कांवड़ मेले को लेकर यातायात प्लान जारी हुआ है, मेले में भीड़ के मद्देनजर अलग-अलग दिन के हिसाब से प्लान बनाया गया है।
ये है पूरा प्लान –
हरिद्वार में यातायात ज्यादा होने की वजह से दिल्ली मेरठ की तरफ से आने वाले सभी वाहनों को नंगला इमरती सर्विस लेन एनएच 334 से लंढौरा लक्सर होते हुए हरिद्वार निकाला जाएगा।
– इसके अलावा पंजाब और सहारनपुर से हरिद्वार जाने वाले वाहनों को भगवानपुर एनएच-344 से बिझौली अब्दुल कलाम चौक से नंगला इमरती सर्विस लेन से भेजा जाएगा और लक्सर होते हुए हरिद्वार भेजा जाएगा।
– देहरादून और अन्य पर्वतीय क्षेत्रों की तरफ जाने वाले सभी वाहनों को रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर यूपी से डायवर्ट कर देवबंद गागलहेडी मोहंड होते हुए देहरादून एवं पर्वतीय क्षेत्रो में भेजा जाएगा।
– नजीबाबाद और कुमाऊं की तरफ जाने वाले सभी वाहनों को विलासपुर तिराहा से डायवर्ट कर मीरापुर, बिजनौर होते हुए नजीबाबाद से कुमाऊं क्षेत्र निकाला जाएगा।
अब बीती दो जुलाई से आठ जुलाई तक जरुरी सेवाओं में इस्तेमाल होने वाले वाहनों के अतिरिक्त सभी भारी वाहनों का सुबह पांच बजे से रात 11 बजे तक शहर में प्रवेश बंद है।

