अब खुली जगहों पर शादी समारोह को मिली अनुमति : यूपी

लखनऊ : देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। कई राज्यों में संक्रमण के मामलें बढ़ भी रहे हैं लेकिन अधिकतर राज्यों में कोविड के मामलों में गिरावट है। इसी गिरावट के मद्देनज़र यूपी सरकार ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खुले स्थानों पर अब वैवाहिक समारोह करने की अनुमति देदी है। लेकिन इसमें भी अहम्ह बात ये है कि मेहमानों की संख्या वेन्यू क्षेत्रफल के अनुसार होगी। समारोह के मुख्य द्वार पर कोविड हेल्प डेस्क जरूरी बताए गए हैं। 
आज यूपी की टीम-9 के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जारी कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई में उत्तर प्रदेश काफी सुरक्षित है। ट्रेस, टेस्ट और ट्रीटमेंट की रणनीति से जहां संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण बना है, वहीं 10 करोड़ 39 लाख 55 हजार वैक्सीन लगाकर उत्तर प्रदेश कोविड टीकाकरण में भी देश में पहले पायदान पर है। आपको बतादें कि एक दिन में 36 लाख 68 हजार 183 लोगों का  टीकाकरण हुआ है। अभी तक ये देश में किसी राज्य में एक दिन में हुआ सबसे अधिक टीकाकरण है। इस सराहनीय कार्य के लिए स्वास्थ्यकर्मियों का विशेष प्रोत्साहन दिया गया है। सीएम ने ये भी कहा कि आम जन की टीकाकरण को लेकर जागरूकता में इजाफा हुआ है। 
राहत और ख़ुशी की बात ये है कि अब तक उत्तर प्रदेश में 8 करोड़ 42 लाख 80 हजार लोगों ने टीके की पहली डोज लग चुकी है। यह टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी के 57 फीसदी से ज्यादा है। दूसरी डोज लगाने के लिए विशेष अभियान की जरूरत है। उत्तर प्रदेश के 31 जिलों में एक भी कोरोना संक्रमण का मरीज़ नहीं पाया गया है। 


  यूपी के इन जिलों में एक भी कोरोंना संक्रमित नहीं पाया गया है — अलीगढ़, अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, बदायूं, बागपत, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बिजनौर, चन्दौली, चित्रकूट, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, कानपुर देहात, कासगंज, महोबा, मीरजापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, संतकबीरनगर, शामली, श्रावस्ती और सोनभद्र शामिल है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *