संगीत की दुनिया के सबसे अहम् पसंदीदा अवार्ड्स में आने वाले ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए इंतजार लगाए बैठे फैन्स के लिए गुड न्यूज़ हैं। इन अवार्ड्स का इंतजार जितना फैन्स को होता है, उससे कही ज्यादा दुनिया से जुड़ा हर कलाकार भी करता है। यह दुनियाभर में प्रसिद्ध ऐसा अवॉर्ड फंक्शन है, जिसमें दुनिया के कोने-कोने के म्यूजिशियंस को सम्मानित किया जाता है। जहां इस साल ग्रैमी अवॉर्ड्स में बियॉन्से ने जगह बनाई थी। 2024 के लिए इस अवॉर्ड फंक्शन के आयोजन की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए कुछ नए नियमों की भी घोषणा हुई है। जानिए इस बार म्यूजिशियंस की यह भव्य महफिल कब और कहां सजेगी?
यह अवार्ड 2024 में 4 फरवरी को रात 8 बजे से शुरू क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना में आयोजित होंगे। अवॉर्ड्स को ‘पैरामाउंट+’ पर लाइव स्ट्रीम भी किया जाएगा। इस बार समारोह में कई नए बदलाव होंगे। इस साल ही आगामी 10 नवंबर को को ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024 के नामांकन का एलान किया जाएगा। भारत की ओर से रिकी केज ने तीसरी बार यह अवॉर्ड अपने नाम किया था। इसके साथ ही दुनियाभर के कई सेलेब्स हैं जिनको इस साल यह सम्मान मिला है। 65वें ग्रैमी अवॉर्ड्स की मेजबानी ट्रेवर नूह द्वारा की गई थी।

